*मुझे गर्व है मैं वर्तमान प्रगतिशील भारत का राष्ट्रभक्त नागरिक हूँ !*

*मुझे तो याद है....*
पेट्रोल का दाम बढ़ रहा है,
गैस का दाम बढ़ रहा है,
रेलवे का किराया बढ रहा है ये मुझे दिख रहा लेकिन मैं इतना अंधा नहीं हूं कि मुझे ये नही दिख रहा कि भीषण करोना काल लगभग छः महीने में पेट्रोलियम कंपनियों के पंपो पर ताले लगे थे लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों , कर्मचारियों के वेतन व संयंत्रों के रखरखाव में सरकार ने कोई कोताही नहीं थी। मुझे याद है कि देश की आर्थिक गतिविधियां ठप्प थी लेकिन सब्सिडी के साथ भरपूर गैस , बीपीएल एवं उज्जवला श्रेणी उपभोक्ताओं को मुफ्त गैस के छः सिलिंडर इसी सरकार ने दिया। लगभग दस महीने समस्त यात्री ट्रेने यार्ड में खड़ी थी लेकिन सभी कर्मचारियों को ससमय वेतन एवम ट्रेनों का मेन्टेन्स एवम रेलवे की पूरे देश में चल रही परियोजनाओं पर तेजी से चलता काम पर अनवरत चलता रहा है। मुझे याद है कि देश के सभी सरकारी कर्मचारियों, पुलिस बल व सैनिकों को ससमय वेतन मिलता रहा है। मुझे याद है कि करोड़ों बीपीएल परिवारों में हर महीने नगद राशि , गेहूं,चावल,दालआती रही है। मुझे याद है कि अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए 2020-2021के रंक्षा बजट में 60%की वृद्धि की व 2021-2022के रंक्षा बजट में भी वृद्धि व रक्षा सम्बन्धी समस्त जरूरतों को ससमय पूरा किया जिसके बदौलत दुनिया कि दूसरी महाशक्ति चीन से हम पंजा लड़ा कर पीछे धकेल सके। इतने के बाद अपनी एक से ज्यादा वैक्सीन बनवा कर अपने देश में निशुल्क वैक्सिनेशन में पूरे विश्व में प्रथम स्थान पर खड़ा किया साथ ही अपने मित्र राष्ट्रों को भी निशुल्क वैक्सीन दिया।

*मुझे गर्व है मैं वर्तमान प्रगतिशील भारत का राष्ट्रभक्त नागरिक हूँ !*

Comments