अगर मैं किसी दिन अपनी प्रेमिका चुनूंगा

अगर मैं किसी दिन अपनी प्रेमिका चुनूंगा तो
चुन लूंगा 
उस लड़की को
जिसे प्रेम के नाम पर छल लिया होगा 
किसी लड़के ने
या
छोड़ दिया होगा उसके प्रेमी ने 
किसी बेहतर सौन्दर्य की लालसा में।

तुम भी जब चुनना अपना प्रेमी,
तो वर लेना प्रेम में विरह काटते
उस लड़के को, जिसकी प्रेमिका ने
छोड़ दिया होगा उसे 
सुखमय जीवन के लालच में,
बेहतर लड़के को ब्याहने के लिए।
इसलिए नहीं कि टूटे लोग हृदय से प्रेम करते हैं,
बल्कि इसलिए कि
इससे दुनिया में कम से कम दो लोगों का दुःख कम हो जाएगा।

Comments