चीनी वायरस कोरोना का कहर

वैश्विक महामारी चीनी कोरोना वायरस ने भारत मे पैर क्या पसारे की उसने भारत की उठती हुई अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से धराशाही कर दिया है। लेकिन यह आर्थिक ध्वंस केवल भारत केंद्रित नही है बल्कि इसके दंश से विकसित राष्ट्रों की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रवाहित हुई है।

विश्व पिछले 3 दशकों से चीन की सप्लाई चेन के भरोसे अपने आर्थिक विकास की बेल चढ़ा रहा था, जिसको चीनी कोरोना वायरस ने न सिर्फ बाधित कर दिया है बल्कि विकसित देशों की अर्थव्यवस्था के मूलतत्वों को ही संक्रमित कर दिया है। अब ऐसे आर्थिक विप्लवकाल में किसी भी राष्ट्र के पास, वर्तमान की आर्थिक व्यवस्थाओं और नीतियों से बाहर निकल कर, नए परिवर्तनकारी आर्थिक नीतियों को विकल्प के रूप में अंगीकार करने का मार्ग ही शेष बचा रहता है। यही कुछ भारत की मोदी जी की सरकार ने किया है। आज जब अभी भी भारत लॉकडौन के पाश में बंधा हुआ है और आगे स्थितियों के वापिस सामान्य होने को लेकर लंबे समय तक कि अनिश्चता है तब भारत ने युगपरिवर्तनीय आर्थिक व्यवस्थाओं व नीतियों को अनावृत करके भविष्य के कपाल पर अपने हस्ताक्षर कर दिए है। 

इसमे भारत के लिए अल्पतम समय मे अपनी अर्थव्यवस्था का पुनरूत्थान करने का सबसे सहज मार्ग, कारोना वायरस से चीन के प्रति विश्व मे ऊर्जित नकरात्मकता व वहां से निकलने का मन बना चुकी कम्पनियों को, वैश्विक स्तर का चीन का विकल्प देना है। यहां इसमे भी कोई संदेह नही है कि यह मार्ग नीतियों के बीच जितना सुगम लगता है, उतना यथार्थ में उससे परिणाम लेना दुष्कर है। वैसे तो चीन में उत्पादन में लगी इन बड़ी कम्पनियों को लुभाने का प्रयास केंद्र सरकार से लेकर राज्य की सरकारें अपनी तरफ से कर रही है लेकिन उत्तरप्रदेश की योगी जी की सरकार द्वारा इस विषय मे युद्धस्तर पर किये जारहे प्रयासों की विशेष चर्चा रही है। 

आज योगी सरकार के इन्ही प्रयासों का एक सार्थक परिणाम का समाचार सामने आया है। जर्मनी की निरोगिय जूतों को बनाने वाले विश्व प्रसिद्ध ब्रांड 'वोन वैल्क्स' ने चीन से अपने सम्पूर्ण उत्पाद को, चीन से समेट कर भारत लाने का निर्णय लिया है। निरोगिय जूतों को बनाने में वोन वैल्क्स विश्व में अग्रणी है जो पैरों, घुटनो और पीठ के दर्द में लाभ देती है। भारत के लिए जूतों का यह ब्रांड अप्रचारित अवश्य है लेकिन जूतों का यह ब्रांड विश्व के 80 देशों में बिकता है और इसके करीब 10 करोड़ ग्राहक है। 
भारत मे उत्पादन करने के लिए वोन वैल्क्स ने लट्रीक इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड को अपना सहयोगी बनाया है। यह जूता अब उत्तरप्रदेश के आगरा में बनेगा और इसके माध्यम से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 10000 लोगो का रोजगार मिलेगा।

मैं यह जानता हूँ कि यह कोई ऐसी बड़ी घटना नही है जो भारत के आर्थिक पुनरुत्थान की यात्रा में झंझावात ले आएगा लेकिन यही छोटे छोटे कदम, भारत को अपने उज्ज्वल भविष्य तक पहुंचाएंगे।

Comments