जमायत के लोग जहाँ -तहाँ फैले हुए हैं जबकि कोरोना -ग्रस्त हैं । कारण्टाइण केंद्र में जहाँ -तहाँ पैखाना कर दे रहे हैं , थूक रहे हैं , नर्सो और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं , मौका देखकर कारण्टाइण को धता बताकर भाग जा रहे हैं और इन सबों के साथ जमायत के सरगना मुहम्मद साद के विद्वेषपूर्ण विडियो ! इससे भी आगे जहाँ -तहाँ पुलिस और डॉक्टर के ऊपर कातिलाना हमले किये जा रहे हैं ।
क्या ये सभी भारतीय मीडिया द्वारा फैलाए गए झूठ हैं ? मुझे नहीं लगता कि इसमें मीडिया दोषी है ।
वस्तुतः पहले बहुत सारी बातें सामने नहीं आ पाती थीं । अब मीडिया की तत्परता के कारण हम तक सारी जानकारियाँ अनायास पहुँच जा रही हैं । शायद यही कुछ लोगों को नागवार लग रहा है ।
यह सही है कि कुछ मीडिया हाऊस प्रो -गवर्नमेंट है और कुछ प्रति -गवर्नमेंट । लेकिन पब्लिक को तो इससे फायदा है , क्योंकि उनके सामने दोनों पक्ष उजागर होते रहते हैं । हमें तो सच्ची सूचनाओं का लाभ मिल जाता है । यदि एक पक्ष गलत सूचना देता है , तो दूसरा पक्ष झूठ को सटीक साक्ष्यों के साथ सामने ले आता है । इसतरह जनता सब समझ जाती है ।
अभी तथाकथित प्रो -गवर्नमेंट मीडिया जमायत के जिन कार्यकलापों को सामने रख रहे हैं , वे सही हैं । प्रति -गवर्नमेंट मीडिया हाउस इन्हें गलत बताकर जनता को साफ बरगलाने का प्रयास करते दिखायी पड़ते हैं , क्योंकि उनके द्वारा इन्हें झूठ सिद्ध करने वाले कोई साक्ष्य नहीं दिए जा रहे हैं ।
हो सकता है मेरा अनुमान गलत हो । पर जनता खुद होशियार है ।
अभी तो आम जनता के बीच जमायत के प्रति नफरत -सी भरती दिखायी पड़ रही है । अभी की मनस्थिति में यदि लॉकडाउन को बढाया जाता है , तो इसके लिए जमायत को ही जिम्मेदार माना जाएगा ।
फिर भी हमें धैर्यपूर्वक नफरत को प्रेम से जीत लेने का भरोसा होना चाहिए । जमायत वाले भी देश के नागरिक हैं , पर भटके हुए हैं ।वस्तुतः वे धार्मिक सिजोफ्रेनिया के शिकार हैं । हिन्दुओं में भी इसतरह के पागलपन हैं । फिर भी हम होंगे कामयाब एक दिन ।
जहाँ तक मेरी समझ है कोई मीडिया प्रो -गवर्नमेंट नहीं है । यदि ऐसा होता तो अभी यह प्रचार नहीं किया जाता कि ट्रम्प ने मोदी जी को धमकी दी है । मुझे तो लगता है कि प्रति -गवर्नमेंट एक पत्रकार को मैगसेसे से नवाजे जाने के बाद मीडिया समुदाय चीन की ताकत के प्रति ज्यदा आकर्षित हो रहा है और ट्रम्प की धमकी वाली लहरिया खबर इसका स्पष्ट संकेत दे रही है ।
जय हिन्द जय भारत
Comments
Post a Comment