कोलकाता के मेयर फ़िरहाद हाक़िम के इस वक्तव्य का हिंदी अनुवाद:
"आपलोगों की वजह से यदि 70% हिन्दू अमित शाह के पक्ष में चले गये तो आपका रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाएगा"
दो दिन जेहादी हिंसा हो चुकने के बाद कोलकाता के मेयर फ़िरहाद हाक़िम (वही, जिन्होंने 2016 में एक पाकिस्तानी पत्रकार से अपने निर्वाचन क्षेत्र गार्डन रीच का परिचय 'मिनी पाकिस्तान' के रूप में करवाया था) ने अपने भाईजानों से कहा कि अब हिंसा रोक दो। क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो 70% हिन्दू, अर्थात राज्य के सभी हिन्दू भाजपा के साथ हो जायेंगे और फिर भाई जान लोगों को सर उठाकर चलना मुश्किल हो जायेगा।
मतलब कोलकाता के मेयर ने स्वीकार कर लिया कि यह सारी हिंसा भाई जान लोग कर रहे हैं। परंतु यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि फ़िरहाद हाक़िम ने एक बार भी ये नहीं कहा कि ट्रेन रोकना, उन्हें जलाना, बसों को जलाना, यात्रियों के साथ मारपीट करना एक जघन्य अपराध है जिसके लिए वो सजा के हकदार होंगे। उनकी समस्या सिर्फ यह है कि इसकी वजह से राज्य के समस्त हिन्दू कहीं भाजपा के पक्ष में न चले जायें।
फ़िरहाद हाक़िम के इस वक्तव्य में एक और बात अंतर्निहित है और वो ये कि जेहादी डरते हैं तो सिर्फ भाजपा से। यह बात बंगाल के हिंदुओं को समझनी होगी।
Comments
Post a Comment