जातियाँ खत्म करो आरक्षण तब नही लेंगे

जातियाँ खत्म करो आरक्षण तब नही लेंगे  ऐसा कह कर आरक्षण लेने वाले वास्तव में  बहुत बड़ा झूठ बोलते है क्योंकी 70 साल  आरक्षण लेकर भी इन लोगों ने खुद जाती खत्म नही की
खुद 3000 जातियों में अभी तक बँटे है
इसलिए
आरक्षण सिर्फ गरीब को मिले चाहे किसी भी जाति ,धर्म का हो
सिर्फ उसको मिले
1- गांव में जिसके पास 4 बीघा से कम जमीन हो
2 -बड़े शहर में जिसके पास 110 बर्ग गज से छोटा मकान हो
3--छोटे शहर में जिसके पास 150 वर्ग गज से छोटा मकान हो
4 - सरकारी या प्राइवेट नौकरी में जिसकी भी आय 5 लाख सालाना से कम हो
5.. जो 500 रुपया महीना से ज्यादा फी वाले स्कूल में पढ़ रहा हो उसे आरक्षण न मिले
   जो लोग आरक्षण ये कहकर जायज  ठहराते है कि हमारी जाती में ज्यादा गरीब है हम अच्छे स्कूल में पढ़ नही पाते  और कुछ जातिया अच्छे स्कूल में पढ़ती है  तो उनकी जाति के अधिकतम लोगो को इस क्राइटेरिया से खुद  ही अरक्षण का लाभ मिल  जाएगा और दूसरी जातिया अगर अमीर है अच्छे स्कूल में पढ़ रही है तो पूरी जाती ही इस पैमाने से  आरक्षण से बाहर हो जाएगी
अगर ये लागू हो जाये तो
   देश मे किसी को ये भावना नही पनपेगी की हमारे मासूम बच्चों से जाती के कारण भेदभाव हो रहा
      वो लोग जो आईएएस      आईपीएस बनने के बाद भी आरक्षण ले रहे  इस क्राइटेरिया से बाहर हो जायेगे
    देश मे भाईचारा का माहौल होगा क्योकि सही अर्थों में न्याय होगा

Comments