हर 15 दिन पे मोदी - योगी की जयकार और फिर उसके 15 दिन बाद गरियाने वाले पल पल रुष्टा और पल पल खुष्टा दल को भी सीरियसली नहीं लेना चाहिए ...

आजकल मेरी बातें लोगों को कम समझ या समझ ही नहीं आती है ये शतप्रतिशत मेरी लेखनी या मेरी कद की गिरावट है. 

हाँ बस इतना ही कहना चाहूँगा कि, हर 15 दिन पे मोदी - योगी की जयकार और फिर उसके 15 दिन बाद गरियाने वाले पल पल रुष्टा और पल पल खुष्टा दल को भी सीरियसली नहीं लेना चाहिए ... 

लेकिन इनको उदाहरण सहित शान्ति से यह समझाने की आवश्यकता है कि, भाड़े भाईसाहब Article 370 को ख़त्म करने के लिए 2019 चुनाव की जीत जरिया मात्र थी ... लेकिन काम उस दिन शुरू हो गया था जिस दिन कश्मीर में BJP - PDP की बेमेल सरकार बनीं ... तब क्या क्या गाली नहीं दे रहे थे तुम .. किन किन विशेषणों से सम्बोधित कर रहे थे ... वो तब भी जान रहे थे तुम्हारे आचरण को और भाषा को लेकिन अपना काम करते रहे  ... माना तुमको नहीं है भरोसा उन पर लेकिन कम्युनिस्ट, तथाकथित सेक्युलर, और मुसलमानों से लेकर जेहादी टुकड़े टुकड़े गैंग के तुम से कही ज्यादा भरोसा है ... 

कम से कम हिंदुत्व के दुश्मनों की बौखलाहट से या अपने लोगों के पिछले रिकॉर्ड से ही कुछ समझो ...

Comments