अथः_श्री_चिदम्बरम_गाथा

#अथः_श्री_चिदम्बरम_गाथा।

चिदंबरम का कानून के चंगुल में आना आसान नहीं था. और अब जब आ गए हैं तो ठोस आरोपों का पहाड़ उनका इंतजार कर रहा है. आमजन खुश हैं. लोगों के मन में दशकों से घर बना चुकी निराशाजनक धारणा कि “बड़े लोगों का कुछ नहीं बिगड़ता” अब बदल रही है. यह चर्चा भी आवश्यक है कि मीडिया में  #कपिल_सिब्बल और #अभिषेक_मनुसिंघवी द्वारा दिए जा रहे बयानों में कितना दम है
वे सवाल जो #सीबीआई ने पूछे
#कांग्रेस के #वकील नेतागण मीडिया के सामने आकर बयान दे रहे हैं कि चिदंबरम के खिलाफ कोई मामला या सबूत नहीं है, और उन्हें फंसाया जा रहा है.
लेकिन सीबीआई ने अदालत से चिदंबरम की हिरासत मांगने के पहले जो 20 सवाल पूछे, उनसे पता चलता है कि सीबीआई के हाथ पुख्ता सबूतों तक पहुंच चुके हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सवालों के चिदंबरम ने गोलमोल और टालने वाले जवाब दिए. इसी के आधार पर सीबीआई ने अदालत से चिदंबरम को रिमांड पर देने का आग्रह किया, ताकि ठीक से पूछताछ की जा सके, और अदालत ने इसे मान लिया. ये सवाल आईएनएक्स मीडिया मामले को तो कुरेदते ही हैं, चिदंबरम पिता पुत्र को दूसरे मामलों के खुलासे की कगार पर लाकर खड़ा भी कर देते हैं. सवाल इस प्रकार हैं -
1.आपकी विदेशों में संपत्तियों के आय का स्रोत क्या है?
2.यूके, स्पेन और मलेशिया में संपत्तियों को खरीदने के लिए पैसा कहां से आया?
3.बार्सिलोना टेनिस क्लब को खरीदने का पैसा कहां से आया?
4.कार्ति को ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड कंपनी से धन क्यों मिला?
5.आईएनएक्स सौदे से रिश्वत में मिले धन को आपने या कार्ति ने कहां निवेश किया?
6.हमारे पास आपके विदेश स्थित शेल कंपनियों के सबूत हैं. आपकी क्या सफाई है?
7.आपसे और कार्ति से जुड़ी कितनी शेल कंपनियां हैं?
8.ये शेल कंपनियां किस सेक्टर की हैं और इनका क्या कारोबार है?
9.फाइनेंसियल इंटेलीजेंट यूनिट ने मॉरिशस की तीन कंपनियों से आईएनएक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में 305 करोड़ रुपये से अधिक के एफडीआई निवेश पर सवाल उठाए हैं, जिसका स्वामित्व उस समय पीटर मुखर्जी और उसकी पूर्व पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के पास था. आपका इस पर क्या कहना है?
10.क्या आपके बेटे ने एफआईपीबी (फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड) के विभागों पर प्रभाव डाला?
11.आपने वित्त मंत्री होने के नाते आईएनएक्स मीडिया सौदे में अपने बेटे को विदेशी निवेश के नियमों की धज्जियां उड़ाने की अनुमति कैसे दी.
12.आप इंद्राणी मुखर्जी से नार्थ ब्लॉक में क्यों मिले थे?
13.क्या आपने इंद्राणी को कार्ति के संपर्क में रहने को कहा था?
14.क्या आप पीटर मुखर्जी से भी मिले थे?
15.आपकी तरफ से आईएनएक्स मीडिया को मंजूरी देने में नॉर्थ ब्लॉक के और कौन से अधिकारी शामिल थे?
16.आप नोटिस मिलने के बाद भी क्यों पेश नहीं हुए?
17.दिल्ली उच्चन्यायालय द्वारा आपकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज करने के बाद से कल शाम तक आप कहां थे और इस दौरान आप किन-किन लोगों से मिले?
18.इस दौरान आपका मोबाइल फोन बंद था, तो आप कौन सा नंबर इस्तेमाल कर रहे थे?
19.अगर आपका इरादा गिरफ्तारी से बचने का नहीं था, तो कल (मंगलवार) सुप्रीम कोर्ट से लौटते वक्त आप अपने ड्राइवर और क्लर्क को छोड़कर क्यों निकले?
20 आप सीबीआई के नोटिस के बावजूद पेश क्यों नहीं हुए ?

Comments