लखनऊ में परिवर्तन चौक यानी KD Singh Babu स्टेडियम के पास तुलसी टाकीज के बगल में लखनवी अवधी Non Veg की एक बहुत लोकप्रिय मार्किट है , जहां शाम को आधा लखनऊ जुट जाता है खाने पीने ....... लखनवी चिकन मसाला , चिकन काली मिर्च , बिरयानी इत्यादि मिलती है ........ वहां एक दुकान हुआ करती थी ....... उसके मालिक का कोई विवाद हो गया था आज़म खान से .......
आजमखान ने उसकी वो दुकान उजड़वा दी थी ।
पेट पे लात पड़ी तो वो भोत रोया गिड़गिड़ाया आज़म खान के सामने ....... लखनऊ के बहुत से लोगों ने उसकी पैरवी भी की ....... कहा तो यहां तक भी जाता है कि खुद मुलायम सिंह जी ने भी कहा आजमखान से ....... पर ये इतना प्रतिशोध में जलने वाला आदमी है कि नही माना तो नही माना .......
मोदी जी केतनो #विश्वास जीत लें , पर जोगी बाबा अलग मिट्टी के बने हैं .......
रामपुर में जो यूनिवर्सिटी बनाई है आजमखान ने उसकी तमाम फाइलें जोगी बाबा ने खोल रखी हैं ........ जो गेट बनाया था वो तो कब का तुड़वा दिया ........ इसके अलावा जो भी शिकायतें हैं अवैध कब्जों की , सरकारी जमीन पे अतिक्रमण की , किसांनों की ज़मीन पे जबरदस्ती कब्जा करने की और अवैध निर्माण की , वो तमाम ज़मीनें खाली कराई जा रही हैं , अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं , और किसांनों कि जमीन पे जबरदस्ती कराई गई सब रजिस्ट्री निरस्त की जा रही हैं ....... इसके अलावा आजमखान के परिवार द्वारा अर्जित / निर्मित तमाम Property भी जांच के घेरे में हैं ।
गौरतलब है कि आजमखान के पीड़ित 90% लोग मुसलमान ही हैं । आजमखान का नाम भूमाफिया के रूप में दर्ज कर लिया गया है ।
ये जो बयान दिया जा रहा है न , कि इससे अच्छा तो पाकिस्तान चले जाते , ये यूँ ही नही है ........
जोगी बाबा ने इनको और इनके पूरे खानदान को 1947 वाली स्थिति में पहुंचाने का प्रण कर लिया है । आजमखान घुटे हुए राजनेता हैं । राजनीति जानते समझते हैं । वो जानते हैं कि अगले 15 - 20 बरस तो मोदी जोगी शाह भाजपा जाने वाली नही ।
समाजवादी पाल्टी यूँ भी अंतिम सांसें ले रही है ।
सपा छोड़ जाएँ भी तो कहाँ ??????
मुलायम सिंह ने हर पार्टी में दोस्त बनाये हैं । आजमखान ने चारों ओर सिर्फ दुश्मन बनाये हैं ।
Comments
Post a Comment