हिन्दू_पराक्रम_का_प्रतीक श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के ठीक सामने लगे घंटे पर नज़र दौड़ाईये ।

#हिन्दू_पराक्रम_का_प्रतीक

श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के ठीक सामने लगे घंटे पर नज़र दौड़ाईये ।

देखने में कुछ अलग सा था, दर्शन के बाद उत्सुकतावश उधर भी गये वह घंटा महादेव गर्वगृह से ठीक सामने एक छोटे से शनि मंदिर पर लगा था जाकर देखा तो उसपे चर्च का निशान और १७२९ लिखा था, मन में उत्सुकता और बढ़ गई शनि मंदिर के पुजारी जी से पूछने पर पता चला कि यह घंटा पेशवा कोकण के क़िले की चर्च से पुर्तगालियों को हराकर लाए थे, लेकिन हमारे लिए यह जानकारी पर्याप्त न थी सो हमने महान मराठा इतिहास के पुराने पीले पन्ने खोजे और पाया कि यह अद्भुत कुछ अलग सा दिखने वाला घंटा कोई मामूली घंटा नही अपतू महान हिंदू पराक्रम का प्रतीक है और इसे पेशवा बाज़ीराव नही बल्कि उनके छोटे भाई वीर चिमाजी अप्पा जीतकर लाए थे और यह एक नही बल्कि ऐसे पाँच घंटे पुर्तगालियों की भुजाओं को कुचलकर मराठा साम्राज्य की विजय के प्रतीक के रूप में महाराष्ट्र के पाँच विभिन्न मंदिर प्रांगड़ो में स्थापित किया गए
नमन है ऐसे महान वीरों को हमें गर्व है कि हम ऐसे पूर्वजों की संताने है
पता नही हमारी आने वाली नस्लें अपने ऐसे हज़ारों गौरवशाली इतिहासों को जान भी पाएगी या नही या भंसाली जैसे फ़िल्मकारों द्वारा बनाई जा रही महान इतिहास को धूमिल करती फ़िल्मे हमारी आगामी पीढ़ी को भी विक्षिप्त कर देंगे
नोट : भंसाली ने अपनी फ़िल्म में महान चिमाजी अप्पा को एक प्रेम के शत्रु और षड्यंत्रकारी दिखाया था
हर हर महादेव

Comments