यदि मेरी गंदी आदतों की वजह से मेरे घर में जगह जगह दीमक लग गयी हो - चूहे, साँप, बिच्छू, मकड़ी, खटमल, पिस्सू, जोंक ने डेरा डाल लिया हो और मैं उनके खिलाफ़ नारे लगाता रहूँ, उन्हें गालियाँ बकता रहूँ, उनको शर्मिंदा करने के मकसद से उनके गंदे कार्टून बनाता रहूँ,
घर में सब जगह उनके खिलाफ़ लिख कर पोस्टर चिपकाता रहूँ, आभासी संसार पर अरण्य रोदन करता रहूँ या उनके खिलाफ़ वीररस का कवितापाठ कराऊँ तो दुनिया वाले मुझे क्या समझेंगे?
पैसा, वक्त और मेहनत बर्बाद करने वाली मेरी हरकतों से उन दीमकों, चूहों, साँपों, बिछुओं, मकड़ियों, खटमलों, पिस्सुओं, जोंकों की दिमागी या जिस्मानी सेहत पर क्या असर पड़ेगा?
इसलिये उठो जागो और सफाई अभियान शुरू करो मित्रों 🇮🇳
समर शेष है महा सिन्धु का, वीरों शौर्य दिखाना है
Comments
Post a Comment