आप भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

ऐसे कई महानुभाव हैं जिन्होंने अगले 5 साल के लिये सरकार को एक सूची सौंप दी है। जिसमें स्मार्ट सिटी के निर्माण से लेकर कश्मीर की समस्या के हल से लेकर रोज़गार के सृजन की मांग की गई है। कई महानुभावों ने यह सूची सोशल मीडिया पर साँझा भी की है।

सरकार तो जो करेगी सो करेगी और वोट दिया है तो सरकार से सवाल जवाब करना भी चाहिये। मेरा उन सभी महानुभावों से विनम्र निवेदन है के वह एक सूची और बनायें और विस्तृत रूप से लिखें के वह स्वयं राष्ट्रहित में अगले 5 वर्ष में क्या कार्य करेंगे। सरकार से अपेक्षाओं की सूची को सोशल मीडिया पर साँझा करने के साथ साथ वह राष्ट्रहित में उनके योगदान की सूची को भी साँझा करें। समय समय पर सरकार और प्रशासन के कान खींचने के साथ साथ यह भी स्पष्ट करें के राष्ट्रहित और राष्ट्रनिर्माण में व्यक्तिगत रूप से उनका क्या योगदान है।

जो महानुभाव मोदी को वोट देकर निश्चिन्त होकर घर बैठ गये हैं और यह सोच रहे हैं के राष्ट्रनिर्माण का सारा कार्यभार अकेले सरकार और प्रशासन ने उठा रखा है ।
आप भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Comments