## एक ख्वाहिश बहन की ##
अरे ठीक है बैठ, इधर उधर मत हिल, वैसे भी देर हो रही है तेरे स्कूल की, जल्दी से बाल बना लेने दे मुझे ।
रश्मि - मुझे दर्द हो रहा है भैया 😢😢
Prince - अरे पागल.. इतने हल्के से तो कंघी पकड़ा हूँ फिर दर्द कैसा ।
रश्मि - आपने मेरे दोनों गाल पिचका दिये है भैया 😢😢
Prince - ओह तेरी तो, मुझे माफ कर दे मेरी गुड़िया, मैं तूझे तैयार करने के चक्कर मे भुल ही गया था😢😢
रश्मि - कोई बात नही भैया।
भैया? एक बात बोलू?
Prince - एक नहीं दो बातें बोल।
रश्मि - कल न स्कूल मे एक लड़का छेड़ रहा था मुझे 😢
Prince गुस्से मे- क्या? तू मुझे अभी बता रही है? बोल, जल्दी बोल नाम । जल्दी, उसे भी पता तो चले की उसने किसकी बहन को छेड़ा है ।
जिंदा नहीं छोडूगां###### को,
Prince और जोर चिल्लाकर कहता है
चुप क्यों है तू? बोल जल्दी बोल । जब तक मैं उसको उसकी औकात नहीं दिखा दू तब तक मैं तेरा भाई नहीं ।
रश्मि - मैने जब उसको डांटा की तुझे शर्म नहीं आती हम लडकीयो को छेडते हुए?
तो उसने क्या कहा पता है भैया?
Prince - तू आज अपने भाई को पागल करके छोडेगी, बस नाम बता और अंजाम देख उसका,
मगर रश्मि अपने भाई Prince की बातों को नजरअंदाज करते हुये कहती है,
तेरा भाई Prince तो लड़कीयो को छेड़ने मे मास्टर है😢
इतना सुनते ही Prince एकदम से खामोश हो जाता है। शायद दूसरा कोई कहता तो जवाब दे देता मगर ये बात उसकी बहन ने कहा थी जिसे वह जान से भी ज्यादा प्यार करता है।
अपने भाई को चुप देखकर रश्मि कहती है..
भैया? क्या नाम बता दू उसका?
Prince अपनी बहन को गले लगाकर बोलता है
नहीं रे पगली, आज नहीं,
क्योंकि आज सबसे बड़ा गुनाहागर सिर्फ तेरा भाई है उसे इतना भी पता नहीं कि शिशे के घरों पर रहने वाले दूसरों के घर मे पत्थर नहीं मारा करते😢😢
रश्मि अपने भाई को गले लगाकर कहती है कि मुझे किसी ने नहीं छेड़ा था भैया
मगर मैंने कल देखा था आपको आप अपने दोस्तों के साथ रास्ते मे कुछ लड़कियों को छेड़ रहे थे,
वह भी लड़की है और मैं भी हूँ
मैं आपके पास महफूज हूँ मगर बाहर नहीं
वैसे ही उनका भी हाल है।
ये बलात्कार छेड़छाड़ हत्या या प्रेम जाल मे फसाकर कोठे मे लड़की को बेचना,
भले मर्द होता है वह मगर उनके घर मे भी तो हम जैसी बहन और माँ तो होगी न,
फिर दो सोच के साथ एक जिंदगी कैसे जिते है लोग ।
मैं चाहती हूँ मेरा भाई दूसरों की नजर मे न सही मगर अपनी बहन और ईश्वर की नजर मे हमेशा बेदाग रहे
और आज एक वादा भी करो तुम अपनी बहन से।
Prince - बोल बहन कैसा वादा?
रश्मि - आप जब भी बाहर से आओगे मुझसे जरूर नजर उठाके मिलाना
Prince - ठीक है मिलाउंगा मगर पूछ सकता हूँ क्यों?
रश्मि - क्योंकि हर अच्छा बेटा और हर अच्छा भाई जब बाहर से किसी लड़की को गलती से भी छेड़ देता है
वह घर आके कभी भी अपनी माँ और बहन से सिधे नजर मिलाके बात नही कर सकता।
Prince - नजर तो क्या पागल हर रोज तुझसे नजर मिलाके निकलूंगा ताकी मुझे ये एहसास हो कि
घर मे मेरी भी एक बहन है😢😢😢
** इंसान कभी बुरा नहीं होता साहब
बस सोच का फर्क होता है और येही सोच हमे बुरा बना देती है, वरना शरीर की बनावट तो सब नारीयो की एक जैसी होती है, चाहे अपनी बहन की हो या दूसरों की बहन😢😢😢
🙏नारी का सम्मान धरती की उम्र को बढाती है🙏
Comments
Post a Comment