हम अपने स्तर पर क्या कर सकते हैं, कुछ प्रयास जरूर कर सकते हैं, - अपने नजदीकी कुंआ, पोखरा, तालाब अगर हो तो उसमे श्रमदान कर साफ कर सकते हैं; - वर्षा जल संग्रहण - जहां संभव हो वहां अपने या आस पड़ोस के घरों की छतों से वर्षा का जल भूमि में उतारने की व्यवस्था करना;

हम अपने स्तर पर क्या कर सकते हैं, कुछ प्रयास जरूर कर सकते हैं,

- अपने नजदीकी कुंआ, पोखरा, तालाब अगर हो तो उसमे श्रमदान कर साफ कर सकते हैं;
- वर्षा जल संग्रहण - जहां संभव हो वहां अपने या आस पड़ोस के घरों की छतों से वर्षा का जल भूमि में उतारने की व्यवस्था करना;
- हरियाली चुनरी -  उचित स्थानों पर स्थानीय प्रजाति के पेड़ पौधे रोपण करना वा उसकी 3 वर्ष तक कुम से कुम चिंता हो सके यह सुनिश्चित करना;
- विशेष कर कटाव वाले क्षेत्रों में बांस, घास इत्यादि स्थानीय ऐसे पेड़ पौधे जो मिट्टी के कटाव को कम करे व रोके;
- खेतों में मेढ बंधान;
- अपने खेत के कुछ हिस्से में प्राकृतिक (रसायन मुक्त) कृषि करना आरंभ करें; साथ ही शेष भूमि पर रसायन का न्यूनतम उपयोग हो यह प्रयास करे;
- घर का बचा हुआ खाद्य, पेड़ के पत्ते, जैविक/बायोडिग्रेडेबल पदार्थ से खाद तैयार करना;
- अपने आसपास अगर अच्छी मात्रा में पत्ते गिरते हो तो एक प्रयोग किसी नजदीकी भूमि पर उन पत्तो को उस भूमि पर फैलाना शुरू करें ताकि वहां वह पत्ते धीरे धीरे सड़ेंगे गलेंगे और जमीन में खाद के रूप में मिल जाएंगे। जिससे वहां की मिट्टी में नमी बढ़ेगी और अपने आप नए पेड़ पौधों के जन्म वा विकास के लिए अनुकूल हो जाएगी।

आइए हम सब मिल कर प्रयास करे आइए वर्षा पूर्व कुछ ऐसी गतिविधियां करें जिसमें पारंपरिक पद्धतियों का समावेश हो और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम कर सके और वर्षा जल संग्रहण के साथ मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार आए।

Comments