गद्दार मीडिया और विपक्षी पार्टियां रो रही हैं कि मोदी जी देश मजबूत की जगह बूथ मजबूत कर रहे हैं ...
इस पर एक कहानी याद आ गई , एक जमींदार को एक नौकर रखना था उसने कुछ उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए , इस दौरान एक लड़के से सवाल किया कि तुममें क्या खासियत है ? उसने जवाब दिया मैं तूफ़ान में आराम से सोने का हुनर जानता हूं ।
जमींदार को बात समझ नहीं आई पर उसका आत्मविश्वास पसंद आया उसने उसे नौकरी पर रख लिया , वो लड़का चुपचाप अपना काम करता था , एक दिन जब वाकई तूफ़ान आ गया तो जमींदार को अपनी जायदाद की चिंता हुई , उसने लड़के को आवाज़ दी कोई जवाब नहीं आया , जाकर देखा तो वो बेसुध सो रहा था , उसे गालियां देता हुआ वो भाग कर खलिहान गया देखा तो खलिहान खाली था अनाज गोदाम में करीने से रखा हुआ था , अस्तबल गया तो घोड़े तरतीब से बंधे थे तिरपाल ढका था , गाय बकरियां बाहर से खोल कर आंगन में बंधी हुई थी l
जमींदार आनंदित हो गया सुबह उस लड़के को बुलाकर इनाम दिया और कहा अब तुम्हारी खूबी समझ आई , तुम तूफान में आराम इस लिए कर पाते हो कि बाकी समय काम करते हो l
यही हाल विपक्ष का भी है जब मोदी जी विदेश जा कर अपनी साख मजबूत कर रहे थे तब ये उनका मज़ाक उड़ाते थे , अब जब हमले के बाद सारे देश भारत के साथ हैं चीन तक पाकिस्तान का साथ नहीं दे पा रहा , पकिस्तानी सौदेबाज़ी की संभावना खत्म कर दी गई , भारत की ताकत और दबाव के आगे इमरान टूट गया दो दिन में बिना शर्त कमांडर वापस आ गया हैं भारत सरकार को विंग कमांडर अभिनंदन के लिए पाकिस्तान से बात करने की भी या गुहार लगाने की कोई जरूरत नहीं पड़ी l तुम थैंक्यू इमरान भाई कहते रहो ,
पर याद रहे ये वो पीएम है जो ओबामा को नाम से बुलाता है पुतिन ,ट्रंप और जिनपिंग के कंधे पर हाथ रख कर बात करता है इमरान जैसों की हैसियत नहीं इसके बराबर खड़े होने की l हम निश्चिंत हैं क्यों कि ये आदमी तूफ़ानों में चैन से सोने का हुनर जानता है ।
..
#नमो अगेन
Comments
Post a Comment