एक दिन #अहमद मियाँ अपने गधे को घर की छत पर ले गए जब नीचे उतारने लगे तो गधा नीचे उतर ही नहीं रहा था ।
बहुत कोशिश के बाद भी जब नाकाम हुए तो ख़ुद ही नीचे उतर गए और गधे के नीचे उतरने का इंतज़ार करने लगे ।
कुछ देर गुज़र जाने के बाद अहमद मियां ने महसूस किया कि गधा छत को लातों से तोड़ने को कोशिश कर रहा है मियाँ बहुत परेशान हुए कि छत तो नाज़ुक है इतनी मज़बूत नहीं कि गधे की लातों को बर्दाश्त कर सके दोबारा ऊपर भागे और गधे को नीचे लाने की कोशिश की लेकिन गधा अपनी ज़िद पर अटका हुआ था और छत को तोड़ने में लगा हुआ था ।
मियाँ आख़िरी कोशिश करते हुए उसे धक्के देकर नीचे लाने की कोशिश करते रहे गधे ने मियाँ को लात मारी और वह नीचे गिर गए। गधा फिर छत को तोड़ने लगा आख़िरकार छत टूट गयी और गधे समेत ज़मीन पर आ गिरी ।
मियाँ काफी देर तक इस वाक़ये पर ग़ौर करते रहे और फिर ख़ुद से कहा कि कभी भी गधे को ऊँचे मकाम पर नहीं ले जाना चाहिये एक तो वह ख़ुद का नुकसान करता है, दूसरा ख़ुद उस जगह को भी ख़राब करता है और तीसरा ऊपर ले जाने वाले को भी नुक़सान पहुँचाता है ।
मेरा खयाल है कि आप गधे को ऊँचे मुकाम पे ले जाने की गलती नही करेंगे,,
Comments
Post a Comment