मूर्ख_धूर्त_पागल_या_नीच?? आखिर तुम हो क्या??

#मूर्ख_धूर्त_पागल_या_नीच??
आखिर तुम हो क्या??

पाकिस्तान की संसद में इमरान खान का २२ मिनट का भाषण आपने सुना है? थोड़ा भी दिमाग हो तो... बताईये कि इमरान खान ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे भारत से रिश्ते सुधारने का "वेलकम जेस्चर" माना जाए?

१) क्या उन्होंने कश्मीर पर से दावा छोड़ दिया है?

२) क्या इमरान खान ने ये कहा कि कश्मीर में जो खून खराबा हो रहा है वह आतंकवाद है और हम इसका समर्थन नहीं करते?

३) इमरान ने कश्मीर पर अपना दावा भी किया, और कश्मीर में जारी आतंकवाद को आजादी की लड़ाई भी बताया।

४) पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले को उन्होंने यह कहकर जस्टिफाई किया कि जब नौजवान के सामने कोई रास्ता नहीं बचता तो हताशा और निराशा में आत्मघाती हमलावर बन जाता है।

क्या यही इमरान खान का "वेलकम गेस्चर" है? जिस पर भारत के निखट्टू और नीच किस्म के "लिबरल" लहालोट हो रहे हैं?? बात साफ़ है कि यदि ऐसे वक्त में आप इमरान खान के प्रति प्रेम दिखा रहे हैं तो भारत की एकता और अखंडता के प्रति आपका प्रेम संदिग्ध समझा जाएगा...

=========================
जब तक इमरान "राग कश्मीर" गाना बन्द नहीं करते... हाफ़िज़, दाऊद और मसूद को भारत को सौंपने के बारे में कुछ नहीं करते... तब तक काहे की सहृदयता और काहे की शान्ति?? फालतू में कबूतर उड़ाना बन्द करो, ना तो तुम इस्लाम को समझते हो, ना पाकिस्तान को... इसलिए हमें तय करना मुश्किल हो रहा है कि तुम मूर्ख हो, धूर्त हो, पागल हो या नीच हो...

Comments