#जय_हिंद_की_सेना

कसम से आज यकीन हो गया कि आतंकवादीयों से भी कठिन ट्रेनिंग होती है कांग्रेसीयों की | आत्महत्या कर लेंगे मगर मोदी की तारीफ नहीं करेंगे |
अरे यार थोड़ा बड़ा दिल दिखाया करो... 1971 में इंदिरा जी स्वयं घोड़े पर सवार होकर थोड़ी गईं थी, उस समय भी सेना ने ही विजय प्राप्त की थी लेकिन उसका श्रेय आज तक इंदिरा जी को ही दिया जाता है | वाजपयी जी ने सदन में स्वयं इंदिरा जी की प्रशंसा की थी | लोकतंत्र में निश्चित रूप से लीडरशिप की जगह होती है | मिराज और सेना दोनों हमारे पास हमेशा से हैं लेकिन बात है इच्छाशक्ति की...जैसे इंदिरा जी ने 1971 में इच्छाशक्ति दिखाई वैसे ही वर्तमान सरकार ने देश के पूर्वी और पश्चिमी मोर्चे पर इच्छाशक्ति का परिचय दिया है |
तुम लोगो का भी कसूर नहीं है यार...पारिवारिक गुलामी कुछ सोचने दे तब ना |

मेरे कुछ सवाल और उसके बाद अगर न समझ मे आये तो मैं इस सोशल मीडिया मंच पर सिर्फ अपने परिवार और पारिवारिक मित्रों को ही रखूँगा।
सवाल नम्बर एक-हम इस समय को सामान्य दिनों की तरह ले रहे हैं या सामरिक तनाव के दिनों जैसे?
सवाल नम्बर दो-यदि हमें लगता है ये सामरिक तनाव के दिन हैं तो फिर एक भारतीय नागरिक होने के नाते हमारे नागरिक दायित्व क्या हैं?हम उन दायित्वों को जानते हैं या जानने की कोशिश कर रहे हैं?
सवाल नम्बर तीन-जब ये लग ही रहा है कि ये समय सामरिक तनाव का है तो फिर इस समय हमारी निष्ठा और सूचनाओं के वैश्वासिक स्रोत हमारी सरकारी न्यूज एजेंसियां हैं या फिर दुश्मन देश के न्यूज पोर्टल?
सवाल नम्बर चार--हम अपने देश के आधिकारिक बयानों को सोशल मीडिया पर महत्व दें या फिर दुश्मन के?
सवाल नम्बर पाँच-- अंत में हम ये जान पा रहे हैं या नहीं कि हमारे द्वारा लिखी एक छोटी सी पोस्ट का क्या महत्त्व है और ये किस तरीके का माहौल बना रही है?

अब मैं बड़ी विनम्रता से कहना चाहता हूं कि अजेय माने जाने वाले मराठे सन 1761में अहमद शाह दुर्रानी से इसलिए हार गये थे क्योंकि मराठों ने दुर्रानी के द्वारा विश्वासराव को मारे जाने की उड़ाई गयी अफवाह को पूरी सेना में फैला दिया था।
अतः ये कठिन समय है और हम सबकी भी निश्चित भागीदारी है,एक तय फर्ज इस देश पर है,दुश्मन देश के द्वारा जारी किए गए किसी भी चित्र/चलचित्र/समाचार को अपनी वाल पर नहीं पोस्ट कर सकते।

इस समय देश हमसे इसी निष्ठा की माँग कर रहा है और जो इस निष्ठा पर खरे उतरेंगे वही असली देशभक्त हैं।

#जय_हिंद_की_सेना

Comments