जातिवादी राजनीति कांग्रेस की स्पेशलिटी है. उनकी होम पिच है. भाजपा की पिच राष्ट्रवाद और हिंदुत्व है.

अपने कैरियर के शिखर पर सचिन ऑस्ट्रेलिया गए और उनकी ब्रेट ली के सामने एक ना चली.
    अपने जादू से पूरी दुनिया को चमत्कृत करने के बाद शेन वार्न भारत आया और सचिन ने उसकी नानी का भूत भगा दिया...

   ऐसा नहीं है कि सचिन को फ़ास्ट बॉलिंग खेलनी नहीं आती थी, ना ही यह कि भारत की घूमती पिचें वार्न की मदद नहीं कर रही थीं.

    ऐसा है कि ऑस्ट्रेलिया की पिच ब्रेट ली की अपनी पिच थी...और भारत की पिच सचिन की अपनी थी.
खिलाड़ी को जहाँ तक संभव हो, अपनी पिच पर खेलने की कोशिश करनी चाहिए. अलिन्स्की का 2nd रूल फ़ॉर रेडिकल्स कहता है - Never go outside your expertise. और 3rd रूल कहता है, Whenever possible, go outside the expertise of the enemy. कांग्रेस ने चार साल जो जाल बिछाया है, मोदी हर बार उनकी जाल में फंसे है...

जातिवादी राजनीति कांग्रेस की स्पेशलिटी है. उनकी होम पिच है. भाजपा की पिच राष्ट्रवाद और हिंदुत्व है. आपने कितनी भी प्रैक्टिस की हो, आप उनकी पिच पर उनसे नहीं जीत पाएंगे. उन्हें अपनी पिच पर लाइये, अपनी शर्तों पर खेलिए.

"ठाकुर की कलम से"

Comments