सईद शुजा पाकिस्तान का कांग्रेस का ही गुलाम है

गोपीनाथ मुंडे पर आरोप लगाये हैं -
तो क्या हम राजीव गाँधी पर भी कोई आरोप लगा सकते हैं ?

काले नकाब के पीछे छुप  कर वार करने का मतलब है अब कांग्रेस में इतनी ताकत नहीं जो आँख में आँख मिला कर बात कर सके -मुझे लगता है लन्दन में सईद शुजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस की पटकथा दुबई में राहुल गाँधी ने लिखी थी जहाँ कथित तौर पर ISI अधिकारी उसकी मीटिंग में शामिल था -

सईद शुजा पाकिस्तान का कांग्रेस का ही गुलाम है अमेरिकन नागरिक बताया जाता है और कथित हैकिंग विशेषज्ञ है जिसने मुंह छुपा कर कांग्रेस के इशारों पर भारत के लोकतंत्र का  मज़ाक उड़ाया था और वो भी कपिल सिबल की देख रेख में --

कपिल सिबल का कहना कि इस वीडियो कांफ्रेसिंग का आयोजन "इंडियन जनरल एसोसियन" ने किया था और मुझे आमन्त्रीत किया गया था.कोरी बकवास है क्यूंकि गूगल सर्च में इस नाम का कोई संगठन है ही नहीं --और फिर सवाल ये उठता है कि केवल कपिल सिबल को ही क्यों बुलाया गया ?
और क्यूंकि केवल कपिल सिबल को ही बुलाया गया, इससे साबित होता है इस  आयोजन के पीछे सिबल ही थे (स्पांसर वो ही थे) --

कांग्रेस ने अपने "चूजा" के जरिये EVM पर उंगली उठवा कर 2019 के चुनाव में लड़ने से पहले ही हार मान ली है -वो चूजा जिसके मुल्क पाकिस्तान में आतंकतंत्र" चलता है वो हमारे लोकतंत्र पर उंगली उठाता है और वो भी कपिल सिबल की मौजूदगी में --

इसमें कांग्रेस के लिए कोई शर्म की बात नहीं है क्यूंकि वो मोदी के आने के
बाद सबसे ज्यादा EVM के खिलाफ तो दिन रात विधवा विलाप कांग्रेस ही
करती रही है -- और विदेश में जा कर ये विलाप भी कोई नई बात नहीं है
क्यूंकि इससे भी ज्यादा देश को विदेश में नीचा तो राहुल गाँधी दिखाता रहता
है --

सबसे घटिया बात तो कांग्रेस ने अपने "चूजा" से ये करवाई कि गोपीनाथ जी मुंडे पर EVM हैकिंग की आरोप लगवाए जबकि मुंडे जी अब इस दुनियां में नहीं हैं --उन्हें गोपीनाथ जी पर ऐसे आरोप लगाने से पहले 10 बार सोचना चाहिए था --इतना ही नहीं, शूजा को क्या पता गोपीनाथ मुंडे भारतीय राजनीती में कौन थे --ये मुंडे जी की कहानी कपिल ने ही लिख कर दी होगी, इसमें कोई
शक नहीं होना चाहिए --

ऐसे उटपटांग आरोप कांग्रेस के दिवंगत नेताओं पर भी लगाये जा सकते है -क्या हम भी राजीव गाँधी पर भी ये आरोप लगा सकते हैं कि उन्होंने अपनी मौत से पहले माधवराव सिंधिया को कहा था कि कोई उनके परिवार का करीबी उनकी हत्या करवा सकता है और जिस पर उन्हें शक था उसका नाम भी सिंधिया को बताया था --अब दोनों जीवित नहीं हैं, किससे पूछोगे जैसे मुंडे से नहीं पूछ सकते -

सईद शूजा के अनुसार कांग्रेस के सत्ता में रहते भाजपा ने 2014 में EVM हैक करा कर चुनाव जीत लिया --यानि कांग्रेस ने इतनी शराफत ये सब होने दिया जबकि वो आज भाजपा के शाशन में रहते हुए वो अपने गुलाम अलोक वर्मा से अजित डोवाल के फ़ोन टेप करवा सकी -

तब तो आज भाजपा के शासन में रहते हुए कांग्रेस आसानी से  EVM  हैक करा सकती है जिसके लिए शूजा (चूजा) को ठेका भी दे दिया होगा - फिर "महागठबंधन" क्यों करते फिर रहे हो -

NamoAgain2019

Comments