कहते हैं हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती, शेरवानी पहनने वाला हर शख्स दूल्हा नही होता,कभी कभी वो बैंड वाला भी हो सकता है।
ये फेसबुक पर लाखों फालोवर्स के लिए ईमानदारी की देवी और 2008 के बैच की IAS बी चन्द्रकला हैं।
ईमानदारी में ये घुंघरू सेठ की अम्मा निकली। सिर्फ 8 साल की नौकरी मे सैकड़ों करोड़ की मालकिन बन चुकी हैं। फेसबुक पर बहुत अच्छे अच्छे सुविचार लिखकर ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाली, मेकअप की देवी, मैंडम के 14 ठिकानों पर कल CBI ने छापे मारकर 2 किलो सोना, 3 बैंक लाकर और कई बैंक खाते सील किये हैं। राम अवतार नामक एक रिटायर्ड क्लर्क से भी 2 करोड़ बरामद हुये और उसके 3 बैक खाते सील हुये।
2012 में इन्होंने सपा नेताओं को अवैध तरीके से खनन के 60 पट्टे जारी किये थे जबकि ई-टेंडर के जरिए पट्टे जारी करने का प्रावधान है।
2015 में दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुये हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर 2015 को हमीरपुर में जारी किए गए सभी 60 मौरंग खनन के पट्टे अवैध घोषित करते हुए रद्द कर दिए थे। हाईकोर्ट ने ही 28 जुलाई 2016 को जांच CBI को सौंप दी थी।
CBI जांच का आदेश हाई कोर्ट से हुआ है।और हाई कोर्ट ने ही इनके बांटे गए 60 पट्टे को अवैध कह कर कैंसिल किया था। हर जगह राजनीति नहीं होनी चाहिए।वैसे भी ये आईएएस हैं हमारी सहानुभूति की इनको ज़रूरत भी नहीं है।
हमीरपुर में जिलाधिकारी पद पर रहते हुये मैड़म ने 5-6 सालों में खुद भी करोड़ों बनाया और टोंटी चोर को भी सूटकेश भर भर के पहुंचाया।जिन्हें प्यार से जीजा जी भी बुलाती थी। CBI टोंटीचोर से भी जल्द ही पूंछताछ करने वाली है।
इनका चमकता हुआ चेहरा, फेसबुक का इनका पेज और उसपर लिखे हुये इनके सुविचार और इनकी इमानदारी की कहानियां पढ़ने के बाद आप अपना सर पीट लेंगे।पर आज के जमाने की यही सच्चाई है। जितना बडा चोर होगा उसके अन्दर उतनी ही बड़ी अदाकारी देखने को मिलेगी।
Comments
Post a Comment