रात्रि 11 से 3 के दौरान आपके रक्त संचरण का अधिक भाग लीवर की ओर केन्द्रित होता है |
जब लीवर अधिक खून प्राप्त करता है तब उसका आकार बढ़ जाता है |
यह महत्त्वपूर्ण समय होता है जब आपका शरीर विषहरण की प्रक्रिया से गुजरता है | आपका लीवर, शरीर द्वारा दिन भर में एकत्रित विषाक्त पदार्थों को निष्क्रिय करता है और खत्म भी करता है |
*यदि आप 11बजे सो जाते हैं तो आपके पास अपने शरीर को विषमुक्त करने के लिए पूरे चार घण्टे होते हैं |*
*यदि 12 बजे सोते हैं तो 3 घण्टे |*
*यदि 1बजे सोते हैं तो 2 घण्टे।*
*यदि 2 बजे सोते हैं तो केवल एक ही घण्टा विषाक्त पदार्थों की सफाई के लिए मिलता है |*
*अगर आप 3 बजे के बाद सोते हैं ?
दुर्भाग्य से आपके पास शरीर को विषमुक्त करने के लिए कोई समय नहीं बचा |
यदि आप इसी तरह से सोना जारी रखते हैं, समय के साथ ये विषाक्त पदार्थ आपके शरीर में जमा होने लगते हैं |*
*क्या आप कभी देर तक जागे हैं?
क्या आपने महसूस किया है कि अगले दिन आपको बहुत थकान होती है, चाहे आप कितने भी घण्टे सो लें ?*
*शरीर को विषमुक्त करने का पूरा समय न देकर आप शरीर की कई महत्त्वपूर्ण क्रियाओं से भी चूक जाते हैं |*
*प्रात: 3 से 5 के बीच रक्त संचरण का केन्द्र आपके लंग्स होते हैं |*
*इस समय आपको ताज़ी हवा में साँस लेना चाहिए और व्यायाम करना चाहिए |
अपने शरीर में अच्छी ऊर्जा भर लेनी चाहिए, किसी उद्यान में बेहतर होगा |
इस समय हवा एकदम ताज़ी और लाभप्रद अयनों से भरपूर होती है |*
*प्रात: 5 से 7 के बीच रक्त संचरण का केन्द्र आपकी बड़ी आँत की ओर होता है |
आपको इस समय शौच करना चाहिए | अपनी बड़ी आँत से सारा अनचाहा मल बाहर कर देना चाहिए |
अपने शरीर को दिन भर ग्रहण किए जाने वाले पोषक तत्वों के लिए तैयार करें |*
*सुबह 7 से 9 के बीच रक्त संचरण का केन्द्र आपका पेट या अमाशय होता है |
इस समय आपको नाश्ता करना चाहिए |
यह दिन का सबसे जरूरी आहार है |
ध्यान रखें कि इसमें सारे आवश्यक पोषक तत्त्व हों |
सुबह नाश्ता न करना भविष्य में कई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का कारण बनता है |*
*तो आपके पास अपने दिन की शुरुआत करने का आदर्श तरीका आ गया है l
अपने शरीर की प्राकृतिक जैविक घड़ी का अनुसरण करते ~ अपनी प्राकृतिक दिनचर्या का पालन करें |*
*क्या करें यदि कोई प्रायोजना कार्य देर रात तक करना पड़े ? क्यों न जल्दी सोकर और फिर जल्दी उठकर उसे पूरा करें |
बस अपने देर रात के कामों को सुबह जल्दी करने की आदत डाल लें |
आपको समान समय मिलेगा पर आपका तन उसे सराहेगा |
Comments
Post a Comment