सिक्किम में एयरपोर्ट

सिक्किम में एयरपोर्ट
**********************
क्या आपको पता है कि - सिक्किम देश का सम्भवता एक मात्र ऐसा राज्य है जहाँ कोई एयरपोर्ट नहीं है. सिक्किम की भौगोलिक स्थिति बहुत जटिल है जिस कारण वहां सड़क मार्ग बहुत दुर्गम हैं. इसके अलावा सिक्किम चीन से सटा हुआ है इस लिए इसका बहुत ही सामरिक महत्त्व है. चीन हमेशा ही सिक्किम पर अपना दावा भी करता रहा है.

चीन से युद्ध की स्थिति हो तो सिक्किम में सड़क मार्ग से सैन्य मदद पहुंचाना बहुत मुस्किल होगा. सिक्किम वाशियों की मांग और चीनी खतरे को ध्यान में रखते हुए वर्तमान सरकार ने इस हवाई अड्डे का निर्माण किया है. यह हवाईअड्डा सिक्किम की पहाडि़यों के बीच 4500 फीट की ऊँचाई पर काफी मुश्किल जगह पर बनाया गया है.

अन्तराष्ट्रीय कानूनों को ध्यान में रखते हुए इसे केवल इसे नागरिक उड़ानों के लिए बनाया गया है लेकिन निर्माण ऐसा किया गया है कि- कभी भी इसको हर प्रकार की सैन्य गतिबिधि के अनुरूप ढाला जा सकता है. यह चीन की सीमा से मात्र 60 किलोमीटर दूर है. इसके बनने से इस क्षेत्र में भारत की सामरिक क्षमता में बहुत वृद्धि हो जायेगी.

सबसे बड़ी बात यह है कि - इस एयरपोर्ट के निर्माण पर कोई कांग्रेसी यह नहीं कह सकता कि यह तो हमारी योजना थी जिसे नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया. इसका शिलान्यास हमारे टाइम पर हुआ था, लेकिन नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करके इसका श्रेय ले रहे हैं. नरेंद्र मोदी ने ही प्रधानमंत्री बनने के बाद इसे बनाने का निर्णय लिया गया था.

23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे

Comments