पत्रकारिता पर हावी वामपंथी

स्नेही मित्रों!
कल देश भर में भीमा कोरेगांव हिंसा भड़काने और प्रधानमंत्री मोदी जी की हत्या का षड्यंत्र करने के लिए 5 वामी कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी हुई ।हल्ला ऐसे मचाया जा रहा है मानो आपातकाल की तरह लाखों लोगों को गिरफ्तार कर जेल में ठूँस दिया गया है ।
         मीडिया पर वामियो का कब्जा है । मीडिया पर इसमें कोहराम मचना तय है ।इस कोहराम के दवाब में न्यायालय भी आएंगे और इन 5 लोगों को जमानत भी मिल जाएगी ,फिर ये सभी तानाशाही, खुद को निर्दोष बताने में लग जायेंगे ।
       अब सोचिये, कल को किसी मुद्दे पर संघ या विहिप या किसी अन्य हिन्दू संगठन के लोग गिरफ्तार हो तो मीडिया क्या इसी तरह बर्ताव करेगा ???बिल्कुल नही ।बल्कि हिन्दुओ को आतंकी, अराजक, और पता नही क्या क्या कहकर ढोल पीटा जाएगा ।
        कहते है न सभी से कुछ न कुछ सीखना चाहिए ।वामियो से उनकी बौद्धिक क्षमता, लिखने की कला, मुद्दों को खुद के पक्ष में करने की कला, प्रसार माध्यमो पर हावी रहने की आदत, इत्यादि सीखना चाहिए ।अति आवश्यक है की हिन्दू संगठन स्वयं के प्रसार माध्यम और उनसे संबंधित लोगों के संगठन खड़े करे ,वरना मुम्बई के आतंकी हमलों में जैसे संघ को घसीटा गया था वैसे ही षड्यंत्र चलते रहेंगे ।
"ठाकुर की कलम से"

Comments