नोटबंदी फायदे का सौदा

"नोट बंदी से क्या फायदा हुआ"

नोट बंदी से सबसे बड़ा फायदा, भारतीय अर्थव्यवस्था में समांतर रूप से चल रही काले धन की अर्थव्यवस्था की जड़ें कट गई, इस जड़ के कटने के परिणाम स्वरूप विभिन्न प्रकार की अच्छी चीजें हुई, दुबारा फिर से समांतर काली अर्थव्यवस्था ना खड़ी होने पाए इस मकसद से कानून में बदलाव किए गए/किए जा रहे है, कानून में विभिन्न लूप होल्स को खोजा गया और उसको समाप्त किया गया/किया जा रहा है...

👇👇"नोट बंदी से हुए फायदे"👇👇

📌 56 लाख नए कर दाता टैक्स सिस्टम से जुड़े,
📌 टैक्स पेयर्स बढ़ कर 1.26 करोड़ हो गए,
📌 शुद्ध मुद्रा प्रसार 3 ट्रिलियन(21%) घट गया,
📌 विभिन्न प्रकार के ऋण की ब्याज दरें 1% तक कम हुई,
📌 डेबिट/क्रेडिट कार्ड से लेन देन में 65% की बढ़ोत्तरी हुई,
📌 बैंकिंग सिस्टम में जमा धन में 3 लाख करोड़ की वृद्धि हुई,
📌 16000 करोड़ रुपए बैंकों में वापस नहीं आए,
📌 4.73 लाख संदिग्ध लेन देन पकड़ में आए,
📌 5.56 लाख से अधिक लोगों द्वारा जमा की गई धनराशि उनकी आय के अनुसार अधिक पाई गई,
📌 3 लाख से ऊपर किए गए सभी लेन देन की जांच की जा रही,
📌 18 लाख लोगों को 2.5 लाख से ऊपर जमा करवाने पर आयकर विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया,
📌 ज्वेलरी की मांग में 80% की कमी हुई,
📌 1 करोड़ से अधिक कर्मी EPF और ESIC से जुड़े,
📌 इनकम डिक्लेरेशन स्कीम"15 के तहत 3770 करोड़ काले धन का खुलासा हुआ,
📌 इनकम डिक्लेरेशन स्कीम"16 के तहत 65250 करोड़ काले धन का खुलासा हुआ,
📌 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 21000 लोगों द्वारा 4900 करोड़ रुपए के काले धन का खुलासा हुआ,
📌 सरकार द्वारा इनकम डिक्लेरेशन स्कीम के तहत 12700 करोड़ का टैक्स भी वसूल किया,
📌 देश के 34 बड़े चार्टेड आउंटेंटस की जांच चल रही है,
📌 सीवीसी की रिपोर्ट के अनुसार 460 भ्रष्ट बैंक अधिकारियों को दण्डित किया गया,
📌 5800 कंपनियां जो नोट बंदी के समय अनियमित रूप से धनराशि बैंक से निकाली है, वो भी सरकार के रडार पर हैं,
📌 1.16 लाख लोगों को इनकम टैक्स विभाग द्वारा 25 लाख से ऊपर जमा करवाने पर नोटिस भेजा गया,
📌 5000 लोगो को टैक्स नोटिस भेजा गया जिन्होंने 1 करोड़ से ऊपर जमा करवाया,
📌 18 लाख संदिग्ध खातों की जांच की गई,
📌 टैक्स अधिकारियों को "ऑपरेशन क्लीन मनी" के तहत 17526 करोड़ की अप्रकाशित काली धनराशि का पता चला,
📌 35000 फर्जी कंपनियों पर ताला लगाया गया,
📌 2.1 लाख फर्जी कंपनियों को विपंजिकृत किया गया,
📌 और 1.2 लाख शेल कंपनियों को विपांजिकृत किया जा रहा है,
📌 3.09 लाख "निदेशक मंडल" (BoD) को अयोग्य घोषित किया गया,
📌 29213 करोड़ की अप्रकाशित आय का पता चला,
📌 2.89 लाख करोड़ की जमा धनराशि आयकर विभाग द्वारा जांच के घेरे में है, जांच की जा रही है
📌 नोट बंदी के बाद अर्थवयवस्था में से काला धन निकल जाने की वजह से फ्लैट के दामों में कमी अाई,
📌 बोरी भर के 500, 1000 की नोट नालों में, कूड़े के ढेर में पड़ी मिली जिसकी कोई गिनती नहीं,

नोट बंदी से क्या फायदा हुआ देश को, कितना काला धन वापस आया, तो भईया ये फायदा हुआ है, इतना कालाधन पकड़ में आया है,पिछली सरकार ने  जो एक ही नंबर के 2 नोट छपवाए थे ना वो भी पकड़ में अा गए, तो दर्द होना लाजमी है.... बाकी के फायदे देखने/समझने का बूता नहीं है आप में...

Comments