तैयारी 2019 की

जैसे जैसे 2019 का चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊपर गुस्सा करने वालों की संख्या में भी वृद्धि होती जा रही है...!

राजनीति की दुनियां में बद से भी बदतर लोग भी आज मोदी जी को मर्दानगी का पाठ पढ़ाने में जुटे हुए हैं...!

कोई नोटा का लोटा ले कर भाग रहा है तो कोई जबान से ही भारत पाकिस्तान का युद्ध जीत रहा है... इन्ही में से कुछ तो मोदी से इतना गुस्सा हैं कि कहते हैं मोदी जी सरकार तो चलना जानते ही नहीं......पाकिस्तान से युद्ध करके कश्मीर क्या खाक जीतेंगे...?

दरअसल यहीं पर ये लोग गच्चा खा जाते हैं....... वो ये भूल जाते है कि ये नरेन्द्र मोदी है........इसे अच्छी तरह मालूम है कि गुस्से में व्यक्ति  होश तो खो सकता है....लेकिन राष्ट्र नहीं...!

यह भी एक अटल सत्य है कि बिना पूरे पाकिस्तान पर कब्जा किये कश्मीर की समस्या कभी नही सुलझ सकती.......लेकिन
जो लोग आज मोदी को कश्मीर की समस्या और पाकिस्तान से आर पार का यद्ध न लड़ने के ताने मार रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि
2014 से पहले जिस राष्ट्र के पास 20 दिन का गोला बारूद तक नहीं था, वह एकाएक बिना तैयारी युद्ध में उतर जाए तो फजीहत होनी निश्चित है...!

पिछली सरकार के 10 सालों में रक्षा की तैयारी पूरी तरह से ध्वस्त थी, रक्षा खरीद में घोटालों की ऐसी बाढ़ आई हुई थी कि इटली से लेकर ब्राजील तक पूर्व की यूपीए सरकार की रिश्वतखोरी की गूंज अभी भी सुनाई दे रही है.........ऐसे में आप सोच सकते हैं कि हमारी रक्षा तैयारियों का किस तरह से जनाजा निकाला गया था...!

ताज्जुब तो तब होता है जब देश को इस दुर्गत में पहुंचाने वाले भी चार साल पुरानी सरकार को प्रवचन देने लगते हैं.......और उनके प्रवचन में जिस तरह से लोग बह रहे हैं, उससे जाहिर होता है कि इस देश के लोगों को किस तरह से मूर्ख बनाकर दशकों से हांकने में इन्हें महारत हासिल रही है...!

मेरे हिसाब से तो मोदी जी उन गलतियों को कतई भी नहीं दोहरा सकते जिसे लाल बहादुर शास्त्री जी से लेकर अटलबिहारी वाजपेयी सरकार तक ने दोहराया है...!

Comments